Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – झुंझुनू लोकसभा की सीट सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतेगी कांग्रेस – सचिन पायलट

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने खेतड़ी में जनसभा को किया संबोधित

झुंझुनू, झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की एवं नीम का थाना जिले की खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि प्रदेश में लोकसभा की सीटों में से झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतेगी। वही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मंच के ऊपर जो कांग्रेस की पूरी टीम एकसाथ देख रहे हो पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी एकजुट है। पायलट ने कहा कि एक ही दिन में 147 सांसदों को निलंबित कर दिया गया केंद्र में विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इन्हें यह नहीं पता कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों होने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी के खातों को बंद करना चाहते हैं जबकि भाजपा के खातों में 8000 करोड रुपए पड़ा हुआ है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है बड़ा विपक्षी दल है विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी और सरकार महत्वपूर्ण नहीं है देश में लोकतंत्र महत्वपूर्ण है। आप में यदि इतना ही विश्वास है 400 पार करने का तो डर का माहौल क्यों बनाया जा रहा है। चूरू के सांसद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। हरियाणा के सांसद भी कांग्रेस में आए हैं। देश में बदलाव का माहौल है। सचिन पायलट ने कहा कि खेतड़ी भी जीतेंगे झुंझुनू भी जीतेंगे शेखावाटी भी जीतेंगे राजस्थान भी जीतेंगे और 2028 में सरकार भी बनाएंगे। प्रधानमंत्री सुबह-शाम राजस्थान क्यों आ रहे हैं उनको पता है कि यहां से बिस्तर बंधने वाले हैं। वही पायलट ने उत्साहित होते कह दिया कि बृजेंद्र ओला दिल्ली जाएंगे और आज मैं आपको पहले ही न्यौता दे रहा हूं कि दिल्ली में उनके मकान पर आकर आप चाय पानी करें, एडवांस में आपको न्यौता दे रहा हूं। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Related Articles

Back to top button