झुंझुनूताजा खबर

गाडिया परिवार कराएगा 10000 लोगों को भोजन

भाजपा रसोई के माध्यम से 10 दिन वितरित होंगे फूड पैकेट

झुंझुनू, मुंबई प्रवासी भामाशाह रामस्वरूप गाडिया परिवार की ओर से 10000 लोगों को भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। प्रेरक नरेशचंद्र गाडिया ने बताया कि मान नगर में संचालित भाजपा की रसोई के माध्यम से बिलासराय रामस्वरूप गाडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 10 दिन तक रोजाना 1000 फूड पैकेट वितरित कराए जाएंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि भामाशाह परिवारों के सहयोग से झुंझुनू के हजारों लोगों तक खाना पहुंच रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल सेवाभावी लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंस और कोरोना बचाव संबंधी पूरी एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हर रोज अलग-अलग पकवान तैयार कराकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। रसोई की प्लानिंग करने और भोजन तैयार कराने का जिम्मा महेंद्र सोनी द्वारा निभाया जा रहा है। जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने के इस पुनीत कार्य में भाजपा कार्यकर्ता संदीप सोनी, चंद्रकांत बंका, जगदीश गोस्वामी, संजय शर्मा, प्रमोद टीबड़ा आदि सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button