चुरूताजा खबर

एलईडी वैन को महर्षि ने संकल्प पत्र भरवाने के लिए किया रवाना

रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल ने संकल्प पत्र भरवाए

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल द्वारा शनिवार को एलईडी वैन को संकल्प पत्र भरवाने के लिए भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रतनगढ़ विधानसभा कार्यालय से रवाना किया | इस दौरान महर्षि ने संकल्प पत्र में अपना सुझाव शामिल करने के लिए संकल्प पत्र भी भरा | महर्षि ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में एलईडी वैन के माध्यम से लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र तैयार करने के लिए आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं से सुझाव ले रहा है | एलईडी वैन में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का एलईडी में सचित्र प्रचार प्रसार किया जा रहा है | मोदी सरकार हर व्यक्ति का सुझाव संकल्प पत्र में शामिल करने के उद्देश्य से देश के हर भाग में भेज रही है | महर्षि ने कहा कि एलईडी वैन पांच दिन रतनगढ़ विधानसभा में रहकर संकल्प पत्र भरवाने का काम करेगी | भाजपा शहर मण्डल ने शहर में धन्वन्तरी नगर,मुख्य रोडवेज बस स्टेण्ड,अशोक स्तम्भ,घंटाघर,रामचन्द्र पार्क,सब्जी मंडी,धानुका कुआ,रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर संकल्प पत्र भरवाए | भाजपा द्वारा भरवाए गये संकल्प पत्र में आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने,देश की सभी नदियों को जोड़ने की परियोजना बनाने,प्रधानमंत्री सड़क परियोजना को ओर अधिक मजबूत करने की योजना,ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था के अत्याधुनिक बनाने,जल जीवन मिशन की प्रभावी मोनीटरिंग करवाने,एक देश एक चुनाव लागू करने हेतु,आयुष्मान योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे,देश की सीमाओं को ओर अधिक सुरक्षित करने के लिए कठोत कदम उठाये,गुरुकुल शिक्षा का विस्तार करें,देवी देवताओं के चित्र प्रोडक्ट पर लगाने पर बैन लगायें आदि तरह के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,सन्तोष तालनिया,भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी,हिम्मत सिंह,निरंजन रुन्थला,जितेन्द्र सिंह बामनिया,गिरधारी प्रजापत,ओम महर्षि,स्वरूप सिंह,खाजन सिंह,राकेश गौड़,सुरेन्द्र सिंह,नन्दलाल सुरोलिया ,हनीफ खत्री,नरेन्द्र जांगिड,बाबूलाल प्रजापत,हेमन्त पंवार,सलीम खान,प्रवीण शर्मा,किसन सैनी,प्रवीण शर्मा,प्रदीप सैनी,अनूप सिंह,सुनील शर्मा,उमाशंकर उपाध्याय,गौतम महर्षि,साबू सिंह,विकास सैनी,अमित प्रजापत,हेमन्त शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button