झुंझुनूताजा खबर

बहता हुआ पानी व तरोताजा ज्ञान मिले तो छोड़ना नहीं चाहिए – राजेन्द्र राठौड़

श्रीराम के आदर्शों पर चल कर माता-पिता की सेवा व आज्ञाकारी बनना आज की जरुरत – विधायक सहारण

शेखावाटी के युवा हर क्षेत्र में अग्रणी – राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार

झुन्झुनूं, स्थानीय दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में स्व. हरकोरी देवी व स्व. नौरंगराम ढूकिया का मूर्ति अनावरण शनिवार को महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11ः00 बजे मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा राजेन्द्र सिंह राठौड़, अध्यक्षता हरियाणा सरकार में राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत, जिले के अन्य नेतागणों एवं समाज सेवकों के कर कमलों द्वारा हुआ। अतिथियों का माल्यापर्ण कर शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। वे हमें मार्ग दर्शन देकर सही-गलत का पाठ पढ़ाते है। मुख्य अतिथि राठौड़ ने अपने उद्बोधन में आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हमारी संस्कृति और समाज को नई दिशा देना जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ऋण कभी नहीं चुकता। गिरते हुए सांस्कृति मूल्यों के प्रति चिन्ता प्रकट करते हुए शिवाजी महाराज के आदर्शों की बात कही। बहता हुआ पानी व तरोताजा ज्ञान मिले तो छोड़ना नहीं चाहिए।

अति विशिष्ट अतिथि हरलाल सिंह सहारण विधायक चुरु ने श्रीराम के आदर्शों पर चल कर माता-पिता की सेवा व आज्ञाकारी बनना आज की जरुरत बताया। उन्होंने कहा कि ढूकिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज एक बड़े कैनवास पर बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ना जरुरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि माता-पिता की मूर्तियां लगवाना पुण्य कार्य है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीप शेखावत राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार ने शेखावाटी की युवाओं की वीरता, त्याग व सैन्य शक्ति की सराहना की ओर कहा कि शेखावाटी के युवा हर क्षेत्र में अग्रणी रहते है। श्रीगणेश चेतन्य महाराज, बलदेव, निधि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने ढूकिया की बालिका शिक्षा की बड़ी सोच प्रशंसा की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि अतिथियों द्वारा छात्रा प्रतिभा खोज परीक्षा में विजेता छात्राओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता पुरस्कार स्वरुप रक्षिता सानेल पुत्री विनोद कुमार, शहीद सुबेदार भगवान सिंह रा.उ.मा.वि. सीगड़ा को 11000/-, भारती पुत्री महेश कुमार, रा.उ.मा.विद्यालय, बास नानग को 7100/-, बन्टी पुत्री सत्यवीर, रा.उ.मा.विद्यालय, बुगाला को 5100/- प्रदान किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, जिला संगठन प्रभारी सीकर दिनेश धाबाई, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वम्भर पूनियां, अशोक सिंह बड़ागांव, ओम सारस्वत, सरोज श्योराण, शौकत अली चौहान, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा, विमला चौधरी, गिरधारी लाल खीचड़, महावीर सिंह दुराना, जय सिंह मांठ, महेन्द्र चन्दवा, कुबेर सिंह शेखावत, राजेश बाबल, राजेश कटेवा, संजय जांगिड़, मनोज कालेर, मोहन लाल सैनी, जगमेन्द्र धायल, सुधीर चौमाल, दयानन्द ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, रणजीत ढूकिया, डॉ. संदीप ढूकिया, विकास ढूकिया, मधुर ढूकिया, मनीष अग्रवाल, राजकुमार मोरवाल, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, प्रमोद जानू, प्रमोद बुडानियां, हरलाल मोगा, सुभाष कडवासरा, हनुमान नेमीवाल, बसंत चेजारा, इब्राहिम रंगरेज, नरेन्द्र झाझडि़या, महेश बिशू, महेश जीनगर, मन्जू सैनी, मन्जू कुल्हरी, ऊषा कौशिक, अरुणा सिहाग, अनिल खीचड़, प्रवीण ढ़ाका, सुभाष कडवासरा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विजय कुमार सैनी, सरपंच उम्मेद सरावग, रोहिताश कुमार थाकन, छगन सिंह शेखावत, सुरेश थाकन, विनोद शर्मा, विनोद प्रजापत, नागरमल तेतरवाल, रतन सिंह तंवर, कुलदीप सिंह शेखावत, विकाश भालोठिया, संदीप शर्मा, विजय लोयल, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढ़ाका, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कृिष्णयां, पूर्व जिला अधिकारी मोहर सिंह मिठारवाल, आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सब का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंगलाराम जांगिड़ एवं सुधीर शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button