झुंझुनूताजा खबर

अमृता प्रीतम की याद में होने वाले कार्यक्रम अल्फाजों के अफसाने की तैयारी पूर्ण

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मविभूषण व, ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सुप्रसिद्ध लेखिका, भारत विभाजन के समय “अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ कित्थों क़बरां विच्चों बोल” जैसी कविता लिखने वाली हिंदी और पंजाबी की मशहूर कवयित्री, विभाजन की त्रासदी पर कहानियां और ‘पिंजर’ जैसे उपन्यास लिखने वाली महान साहित्यकार, अल्फाजों और एहसासों की मलिका अमृता प्रीतम की याद में उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर 30 अगस्त रविवार को होने वाले कार्यक्रम “अल्फाजों के अफसाने” में शामिल किये जाने वाले अतिथियों और साहित्यकारों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई। कोरोनावायरस के मद्देनजर यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया अमृता प्रीतम की याद में होने वाला कार्यक्रम “अल्फाजों के अफसाने” प्रमुख समाज सेवी गोपाल शर्मा दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेनू राणा सांखला प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक, अति विशिष्ट अतिथि कंचन गुप्ता एडिशनल डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश जबलपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. निशा माथुर जयपुर, रेनुका अरोरा गाजियाबाद होंगे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श समाज समिति इंडिया की विशिष्ट सदस्य और साहित्यकार अंशुपाल “अमृता” व एडवोकेट अनुजा मिश्रा द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकारों ने भाग लेने की इच्छा जताई है। उत्तर प्रदेश अमरोहा से एडवोकेट, पत्रकार व साहित्यकार मुजाहिद चौधरी, लखनऊ से स्वधा रविंद्र “उत्कर्षिता” अनुजा मनु, अलका अस्थाना, रेनू वर्मा, इलाहाबाद से रेनू मिश्रा, महक जौनपुरी, ललिता पाठक, जौनपुर से शिवानी शुक्ला, बागपत से राहुल धामा, हाथरस से अतुल पाठक, मुजफ्फरनगर से नीरज तिवारी, हरियाणा गुड़गांव से श्रीमती शोभा सांगवान, फरीदाबाद से कमल धमीजा, छत्तीसगढ़ से संघमित्रा ‘राएगुरु’, दिल्ली से रजनीश गोयल, अंशुपाल, कंचन गुप्ता, चंद्रमणि चंद्रिका, बिहार से रूपेश कुमार, राजस्थान झुन्झुनूं से अशोक जोरासिया, अजमेर से सुनीता जैन, जयपुर से सूर्या मौर्य, अशोक राय वत्स, जबलपुर से महेंद्र “मौसम”, रायगढ़ से उमा शंकर पांडे आदि साहित्यकारों को कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया गया है। बैठक में विकास कुमार, सुनील गांधी, रवि कुमार, धर्मपाल गांधी, पिंकी नारनोलिया, सुनीता, अंजू गांधी, अमित कुमार, लक्षिता, सोनू, लक्ष्य आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button