चुरूताजा खबर

मोहन आलोक को कन्हैयालाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार

प्रयास संस्थान की और से

चूरू, आधुनिक राजस्थानी कविता के सशक्त हस्ताक्षर, प्रखर कथाकार, मूर्धन्य विद्वान श्रीगंगानगर निवासी मोहन आलोक को प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से वर्ष 2020 का कन्हैयालाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। राजस्थानी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि इस वर्ष चूरू में आयोजित पुरस्कार समारोह में मोहन आलोक को पुरस्कार स्वरूप इक्यावन हजार रुपए, शाॅल, श्रीफल, मान पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि चूरू मूल के कोलकाता प्रवासी रतनलाल पारख के सौजन्य से उनके पिता की स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार राजस्थानी के मूर्धन्य लेखक उदयपुर निवासी राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ देव कोठारी को प्रदान किया गया था, वहीं 2018 के लिए यह पुरस्कार आधुनिक राजस्थानी कविता के शिल्पकार, अनूठे संपादक नागौर निवासी तेजसिंह जोधा को तथा 2019 के लिए अजमेर निवासी कवि, अनुवादक, टीकाकार, कोशकार पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश देवल को यह पुरस्कार दिया गया था।

Related Articles

Back to top button