झुंझुनूताजा खबर

झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन का निरीक्षण आई.जी. बिजू जार्ज जोसफ ने किया

 जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन का निरीक्षण जयपुर से आये आई.जी. बिजू जार्ज जोसफ ने सोमवार को किया। सबसे पहले आई.जी. जोसफ ने परेड का निरीक्षण किया जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने पुलिस परेड का नैतृत्व किया इसके बाद पुलिस अधिकारियो व पुलिस कर्मियो ने कुछ डैमो दिखाये जिनमे बौलेरो गाड़ी से भागते हुये लुटेरो को पकड़ कर उनसे हथियार बरामद किये ओर गाड़ी को जब्त किया है। दृश्य वास्तव में सत्य घटना जैसा लग रहा था। इसके बाद एक और डैमो जिसमें कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे थे ओर सामने से पुलिस के द्वारा उन्हे कानूनन तरीके से रोका जा रहा था। लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस द्वारा हवा में फायरिंग करते हुये आसू गैस के गोले छोड़े गये। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारियो ने रायफल चलाने व गोले छोडने की टे्रनिंग भी ली एक ओर डैमो में महिला के साथ बलात्कार कर उसका मर्डर कर दिया जाता है। जिसकी जांच बारिकी से किस प्रकार की जाती है। आदि बिन्दुओं पर भी आई.जी. व पुलिस अधीक्षक ने दिशा निर्देश दिये। डैमो के लिए पुतले के रूप में महिला को सुलाया गया था। इस डैमो कार्यक्रम के बाद उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में आई.जी. जोसफ ने क्राईम मीटिंग ली जिसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इसके बाद उन्होनें जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल शर्मा झुन्झुनूं, उप पुलिस अधीक्षक आहद खान ग्रामीण, उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार मीणा खेतड़ी, उप पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी चिड़ावा, उप पुलिस अधीक्षक प्रभाती लाल नवलगढ़, उप पुलिस अधीक्षक राम प्रकाश मीणा बुहाना सहीत शहर कोतवाल गोपाल ढ़ाका, सदर थाना प्रभारी शंकर लाल छाबा, महिला थाना प्रभारी कंवर पाल सिंह टै्रफिक थाना प्रभारी विमला बुडानिया सहीत जिले के पुलिस अधिकार व पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हरियाणा सीमा का रखा जायेगा विशेष ध्यान वहीं सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता में बताया कि हरियाणा सीमा से आने वाले अपराधियों पर विशेष नजर रखी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button