झुंझुनूताजा खबर

जिला कलेक्टर यूडी खान ने किया भाजपा रसोई का अवलोकन

शहर के अनेक स्थानों का दौरा कर लिया जायजा

झुंझुनू, वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के चलते गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने हेतु भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू के द्वारा संचालित की जा रही भाजपा रसोई का आज जिला कलेक्टर यूडी खान अवलोकन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भोजन को पकाने, संग्रहण, वितरण से पूर्व पैकेजिंग व्यवस्था एवं स्टोर इत्यादि सभी सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने भाजपा रसोई में व्यवस्थित रूप से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। अवलोकन के दौरान भाजपा रसोई का संचालन देख रहे जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा व महेंद्र सोनी भी साथ थे। भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं झुंझुनू नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा रसोई लगभग पिछले 1 माह से लगातार संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत हम अच्छी गुणवत्ता का भोजन तैयार करके शहर के विभिन्न इलाकों के गरीब जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही यदि कहीं पर आवश्यकता होती है तो सूखी सामग्री भी लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है। गौरतलब है कि आज जिला कलेक्टर ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करके जायजा लिया। अभावग्रस्त लोगों के बीच जाकर उनके हालचाल पूछे और वर्तमान में की गई व्यवस्थाओ का फीडबैक लिया। इसके साथ ही शहर के अंदर विभिन्न प्रकार के सहयोग से संचालित की जा रही अन्य रसोइयों का भी अवलोकन किया और संचालन करने वालों का उन्होंने जाकर हौसला अफजाई की। जिला कलेक्टर के साथ उपखंड अधिकारी झुंझुनू सुरेंद्र कुमार यादव, जिला रसद अधिकारी अमृतलाल, डीवाईएसपी लोकेन्द्र दादरवाल,शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button