झुंझुनूताजा खबर

कमल धमीजा बनी आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव

अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रेनू मिश्रा दीपशिखा की अनुशंसा पर फरीदाबाद से कमल धमीजा को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। कमल धमीजा एक अच्छी कवयित्री, सामाजिक कार्यकर्ता और आदर्श समाज समिति इंडिया फरीदाबाद मंडल की अध्यक्ष हैं। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कमल धमीजा को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करते हुए बताया कि कवयित्री कमल धमीजा फरीदाबाद की रहने वाली हैं और काफी समय से संस्थान से जुड़ी हुई हैं। संस्थान द्वारा संचालित साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में निरन्तर भाग लेती रही हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति लगाव, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, साहित्य व राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सेवा कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से कमल धमीजा को सूचित करते हुए निर्देशित किया गया है कि आप राष्ट्रहित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन द्वारा संचालित सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों को निरन्तर जारी रखोगे। संगठन की मुख्य कार्यकारिणी की आदेशानुसार कार्य करोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। पद की गरिमा का ख्याल रखोगे। संगठन के विरुद्ध गतिविधियों में भाग नहीं लोगे। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा के साथ मिलकर 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करोगे। कमल धमीजा को आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर संस्थान के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button