झुंझुनूताजा खबर

खेतङी व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

सोमवार को खेतड़ी व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मुख्य बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक की अध्यक्षता किया गया। बैठक में कालीचरण गुप्ता, विधि सलाहकार एडवोकेट विजेंद्र सैनी, हंसराज वर्मा ,अमर चंद शर्मा, विनोद सोनी, सुधीर गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के विस्तार पर चर्चा हुई और और सर्वसम्मति से व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें अमर चंद शर्मा और विद्याधर सैनी को महामंत्री नियुक्त किया गया। जबकि विनोद कुमार गुप्ता, बजरंग गुप्ता, पवन कुमावत, हरीश चंचलानी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वही राजेंद्र सोनी, महेंद्र पारीक, कालीचरण गुप्ता, मोहम्मद हारुन, सोनू बबेरवाल को मंत्री बनाया गया। महेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष ।किशोर शर्मा ,अशोक हाकम को संगठन मंत्री ।खेताराम कुमावत, रमेश शर्मा को प्रचार मंत्री और व्यापार मंडल का प्रवक्ता सुधीर कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया। वहीं व्यापार मंडल के विधि सलाहकार एडवोकेट विजेंद्र सैनी को बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button