झुंझुनूताजा खबर

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2024 के आयोजन को लेकर आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक

Avertisement

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक गाँधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2024 की चयन प्रक्रिया एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय चयन समिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय चयन समिति में प्रयागराज से रेनू मिश्रा दीपशिखा, महाराष्ट्र से सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल, गोवा से विकास कुमार, राजस्थान से समाजसेवी इन्द्र सिंह शिल्ला, राजेंद्र कुमार गाँधी, पार्वती देवी, धर्मपाल गाँधी, एडवोकेट हजारीलाल सुनिया, सुनील कठानिया, असम से शिक्षाविद् अशोक कुमार, सीकर से मनोहर लाल मोरदिया, हरियाणा से पूरण सिंह गुर्जर आदि को शामिल किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि संस्थान द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है; समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के बुद्धिजीवी और कलाकार भाग लेते हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया जाता है। गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2024 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में एक सितंबर को आयोजित किया जायेगा। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, शांति, न्याय, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, लेखन व साहित्य, पत्रकारिता, योग, संगीत, नृत्यकला, स्वच्छता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा 21 जून से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। कार्यक्रम में ईमानदार अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा‌। फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों और मुंबई के कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले कलाकारों का विशेष सम्मान किया जायेगा। बैठक में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र सिंह शिल्ला, चांदकौर, राजेंद्र कुमार गाँधी, उम्मेद सिंह शिल्ला, संजय गाँधी, अशोक कुमार शिल्ला, दिनेश गाँधी, सुनीता, पिंकी, सुनील गाँधी, बृजेश, सरिता, अंजू गाँधी, लक्ष्य, माहिर गाँधी, लक्षिता आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button