
चूरू नगर परिषद एवं राजगढ़ नगर पालिका में

चूरू, नगर निकाय आम चुनाव 2019 अंतर्गत शनिवार को चूरू नगर परिषद एवं राजगढ़ नगर पालिका के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि शनिवार सवेरे सात बजे शुरू हुए मतदान में शुरू से ही मतदाताओं का उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों के बाहर महिला-पुरुषों की कतारें नजर आई। उन्होंने बताया कि सवेरे 10 बजे तक की सूचना के अनुसार चूरू में 17.96 प्रतिशत व राजगढ़ में 26.89 फीसदी, दोपहर एक बजे तक चूरू में 44.12 फीसदी व राजगढ़ में 54.12 फीसदी, दोपहर 3 बजे तक चूरू में 52.04 प्रतिशत व राजगढ़ में 70 प्रतिशत तथा शाम पांच बजे तक मिली सूचना के अनुसार चूरू में 73.82 व राजगढ़ में 80.59 प्रतिशत मतदान हुआ। चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या 34 में प्रातः 10.30 बजे तक 869 में से 273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया तथा वार्ड संख्या 36 में 894 में से 284, वार्ड संख्या 35 में 622 में से 227 मत पड़े। इसी प्रकार वार्ड संख्या 29 में प्रातः 11 बजे तक 841 में से 302 व 607 में से 223, वार्ड संख्या 57 में प्रातः 11.15 बजे तक 927 में से 324, वार्ड संख्या 58 में प्रातः 11.35 बजे तक 974 में से 410 व 750 में से 357, वार्ड संख्या 54 में प्रातः 11.45 बजे तक 934 में से 440, वार्ड संख्या 6 में दोपहर 12 बजे तक 673 में से 361 व 881 में से 456, वार्ड संख्या 22 में दोपहर 12.30 बजे तक 1125 में से 500 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चूरू नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 25 में दोपहर 1.55 बजे तक 951 में से 490 व 626 में से 358, वार्ड संख्या 18 में दोपहर 2.20 बजे तक 682 में से 454, वार्ड संख्या 16 में दोपहर 2.30 बजे तक 1266 में से 725, वार्ड संख्या 8 में दोपहर 2.45 बजे तक 661 में से 410 व 860 में से 607 मत पड़े। जिला कलक्टर संदेश नायक ने वार्ड संख्या 19 में मतदान के लिए केंद्रीय विद्यालय में बने बूथ संख्या 27 में दोपहर पश्चात मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदाताओं में मतदान के लिए खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को हुए मतदान के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या 34 (इन्द्रमणी पार्क) में प्रातः 10.30 बजे 90 वर्षीय गोदावरी ने अपने पोते व बहु के साथ व्हील चेयर पर आकर अपने मताधिकार का उपयोग कर युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरुक किया। वार्ड संख्या 39 में 83 वर्षीय मन्नालाल, विकलांग फारूक व श्रवण कुमार ने अपने दोस्तों के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किया।
