ताजा खबरसीकर

नगर परिषद सीकर व नगर पालिका नीमकाथाना, खाटूश्यामजी के वार्डों के लिए लॉटरी निकाली

अनुसूचित जति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए हुआ आरक्षण

सीकर, जिला कलेक्टर सी.आर.मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर परिषद सीकर तथा नगरपालिका नीमकाथाना,खाटूश्यामजी के वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। लाटरी 4 वर्षीय बच्ची दिव्या नायक ने निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सी.आर.मीना ने बताया कि नगर परिषद सीकर में कुल वार्ड 65 है जिसमें आरक्षित वार्डो की संख्या वार्डों के वर्गीकरण के अनुसार अनुसूचित जाति के 6, जनजाति के एक, अन्य पिछडा वर्ग के 14, सामान्य वर्ग के 44 वार्ड है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. एक अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.2 सामान्य, वार्ड नं. 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 4 अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 6 सामान्य, वार्ड नं. 7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 8 सामान्य, वार्ड नं. 9 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड नं. 10,11 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 12 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 13 सामान्य महिला, वार्ड नं. 14,15,16,17 सामान्य, वार्ड नं. 18 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड नं. 19,20 सामान्य, वार्ड नं. 21 सामान्य महिला, वार्ड नं. 22 अनुसूचित जनजाति, वार्ड नं. 23 सामान्य, वार्ड नं. 24 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 25,26 सामान्य, वार्ड नं. 27 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 28,29 में सामान्य महिला, वार्ड नं.30,31,32,33 में अन्य पिछड़ा वर्ग, 34,35,36,37 सामान्य, वार्ड नं. 38,39 सामान्य महिला, वार्ड नं. 40 सामान्य, वार्ड नं. 41 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 42 सामान्य महिला, वार्ड नं. 43,44 सामान्य, वार्ड नं. 45 सामान्य महिला, वार्ड नं. 46 सामान्य, वार्ड नं. 47 सामान्य महिला, वार्ड नं. 48 सामान्य, वार्ड नं. 49 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड न.ं 50 सामान्य, वार्ड नं. 51 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 52 सामान्य, वार्ड नं.53 सामान्य महिला, वार्ड नं. 54 सामान्य, वार्ड नं. 55 सामान्य महिला, वार्ड नं. 56,57 सामान्य, वार्ड नं. 58 अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 59 सामान्य महिला, वार्ड नं. 60 अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 61,62,63 सामान्य, वार्ड नं. 64 अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 65 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि नगर पालिका नीमकाथाना में कुल 35 वार्ड है जिसमें से अनुसूचित जाति के आरक्षित 6, जनजाति के 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, सामान्य वर्ग के 20 वार्ड है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. एक अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 2 सामान्य महिला, वार्ड नं. 3 सामान्य, वार्ड नं. 4 सामान्य महिला, वार्ड नं. 5 सामान्य, वार्ड नं. 6 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नं. 7,8 सामान्य, वार्ड नं. 9 में अन्य पिछड़ा वर्ग , वार्ड नं. 10 में सामान्य, वार्ड नं. 11 में अनुसूचित जाति महिला,वार्ड नं. 12 में सामान्य महिला,वार्ड नं. में 13 सामान्य, वार्ड नं.14 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 15 में अन्य पिछड़ावर्ग महिला, वार्ड नं. 16 में सामान्य, वार्ड नं. 17 में अनुसूचित जनजाति, वार्ड नं. 18,19 में सामान्य, वार्ड नं. 20 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 21, 22 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 23 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 24, 25 में सामान्य, वार्ड नं. 26 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 27 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 28,29 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 30,31 में सामान्य, वार्ड नं. 32 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 33,34 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 35 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है।
उन्होंने बताया कि नवसृजित नगर पालिका खाटूश्यामजी में कुल 20 वार्ड है जिसमें अनुसूचित जाति के पांच, जनजाति एक, अन्य पिछड़ा वर्ग 4, सामान्य वर्ग के 10 वार्ड है। वार्ड नं. एक में सामान्य महिला, वार्ड नं. 2,3 सामान्य, वार्ड नं. 4 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 5, में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 6 में अनुसूचित जाति महिला,वार्ड नं. 7,8 में सामान्य, वार्ड नं. 9 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 10 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 11 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 12 में सामान्य, वार्ड नं. 13 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 14 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 15 में अनुसूचित जनजाति, वार्ड नं. 16 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 17 सामान्य, वार्ड नं. 18 सामान्य महिला, वार्ड नं. 19 में सामान्य, वार्ड नं. 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश, आयुक्त नगर परिषद सीकर श्रवण कुमार विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, दांतारामगढ़ अशोक रणवां, नीमकाथाना अंजू शर्मा,
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पीएस जाट, मुकेश राड़ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button