प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित

घर पर ही पेड़ पौधों की वंदना कर लिया पर्यावरण का संरक्षण का संकल्प

रेनवाल (नितिश सांवरिया) हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन एवं पर्यावरण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार 30 अगस्त को पर्यावरण-वन एवं सम्पूर्ण जीव सृष्टि के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन का एक विशेष कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत वर्ष में रखा गया । जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक मोहनराव भागवत के मार्गदर्शनानुसार क्षेत्र के सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास स्थान से पेड़ पौधों का वन्दन किया। जिला प्रतिनिधि भाजपा फुलेरा उत्तर देहात सुनील गुप्ता एवं महामंत्री फुलेरा उत्तर देहात संजय दाधीच ने बताया कि पूरे देश भर में एक साथ रविवार को प्रकृति वंदन कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने घर , कार्यालय आदि पर प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत पेड़ पौधों का वंदन करके प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया ।