झुंझुनूताजा खबरराजनीति

मनीता तंवर को सावित्रीबाई फुले अवार्ड से नवाजा गया

सावित्रीबाई फुले जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित

झुंझुनू, महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान में राजस्थान विद्या मन्दिर संस्थान माध्यमिक विद्यालय बगड़ में माँ सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सावित्रीबाई की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंड़िया थे।अध्यक्षता सैनी समाज कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्त एईन जीआर सैनी ने की। विशिष्ट आतिथि के रूप में चैयरमैन गोविंदसिंह राठौड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुरारी सैनी, सुनील शर्मा उपाध्यक्ष, नगरपालिका, रामकरण सैनी कृषि अधिकारी झुंझुनूं, अनिता सैनी प्रधानाचार्य, आलोक बंका समाज सेवी, खैराती लाल बुंदेला अध्यक्ष खटीक समाज, ,बलराज बिजारणियां पार्षद, इंद्राज सैनी कायस्थपुरा, महेंद्र चंदेलिया प्रधानाचार्य, राकेश शर्मा पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा सचिव श्याम मण्डल, सुनील बुन्देला मनोनीत पार्षद, सुरेंद्र सैनी भामाशाह, ओमप्रकाश सैनी प्रधानाध्यापक, सुभाष बुंदेला पार्षद, डॉ. सत्येंद्र आल्हा, नरेश शर्मा महामंत्री भाजपा, मन्नालाल बागोरिया निदेशक, अजय सिंह शेखावत पार्षद, वीरेंद्र गुढ़ा पार्षद, नरेश विजयपुरा, संजय सैनी सरपंच, लाम्बा गोठङा उपस्थित थे। मंच संरक्षक महेन्द्र शास्त्री ने अतिथि परिचय तथा स्वागत भाषण किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। मंच के संरक्षक महेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष रोहिताश्व सैनी, सचिव मुकेश सैनी, संगठन मंत्री मनोज चंदोलिया, मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, सहायक कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, शिक्षा सचिव प्रदीप सैनी, दुर्गादत्त सैनी, पूर्व पार्षद बाबू लाल सैनी, इंजी. मुकेश सैनी, अनिल आल्हा, नीरज आल्हा, जयकरण सैनी, मग्गाराम सैनी सलाहकार, चतर सिंह बिजारणिया, डॉ रमाकांत शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ अध्यापक सुशील सैनी, अध्यापक अजित सैनी, शा.शि चन्द्रप्रकाश शर्मा, व्यवस्थापक सुनीता सैनी, वरिष्ठ अध्यापक अनिता सैनी, चन्द्रिका प्रजापति, पूजा शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने दलितों,शोषितों,वंचितों के लिए जीवनभर संघर्ष करते हुए अनेक विद्यालयों की स्थापना की। वक्ताओं ने कहा कि फुले दम्पत्ति भारत रत्न के वास्तविक हकदार हैं उन्हें यह सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान आयोजित ऑनलाइन निबंध, पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिला उत्थान में सावित्रीबाई फुले का योगदान विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही पूजा शर्मा, द्वितीय अंजू सैनी, तृतीय शिवानी सैनी को नगद पुरुस्कार, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। राष्ट्र नायिका सावित्री बाई फुले का योगदान विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही पूजा सैनी, द्वितीय मोनिका सैनी व तृतीय स्थान पर रही अंजू सैनी को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो. हितेश सैनी को रक्तदान के क्षेत्र में बहतरीन कार्य व अनुप्रयुक्त भौतिकी पुस्तक के लेखन के लिए, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामप्रताप सैनी, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिय प्रधानाचार्य उमा पुरोहित तथा भामाशाह व समाजसेवी प्रधानाचार्य अनिता सैनी का अभिनंदन किया गया। मंच की और से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनीता तंवर को सावित्रीबाई फुले अवार्ड से नवाजा गया। आल्हा परिवार की ओर से विद्यालय निदेशक महेंद्र शास्त्री, व्यवस्थापक सुनीता सैनी का अभिनंदन करते हुए सावित्रीबाई फुले की स्वहस्त निर्मित तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर बॉक्सर राकेश सैनी, पूर्व पार्षद सुरेश सैनी, विजेंद्र सैनी, नरेश सैनी, दर्शन सैनी, बाबूलाल सैनी चमन, घीसाराम सैनी, सुभाष आल्हा, राजेन्द्र कायस्थपुरा, सांवरमल सैनी, कृष्ण टेलर, किशोरीलाल सैनी, मोहनलाल सैनी, कमला सैनी , प्रमिल तंवर, बबीता, नीलम, पवन तंवर, ममता स्वामी, महेंद्र सैनी, गायत्री प्रजापत,जयसिंह सैनी,बाबूलाल सैनी, जयसिंह बुंदेला, नरेश फौजी, हरीश, सुरेंद्र सैनी सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव मुकेश सैनी तथा नरेश सैनी ने किया। मंच के शिक्षा सचिव प्रदीप सैनी ने आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button