चुरूताजा खबरराजनीति

भाजपा की जन आक्रोश महासभा रतनगढ़ में कल

केन्द्रीय मंत्री सहित कई नेता करेगे महासभा में शिरकत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करके जन आक्रोश महासभा के विषय पर स्थानीय पत्रकारों से रूबरू हुए | विधायक महर्षि ने बताया कि गत 16 दिसम्बर से रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा 28 दिसम्बर 2022 को संपन्न हुई | जन आक्रोश यात्रा के दौरान रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवम ढाणी में जाने पर,जो आत्मीय स्वागत एवम अभिनन्दन हुआ उससे अभिभूत हूँ | विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त उत्साह एवम माहौल है | और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन एवम जंगलराज के खिलाफ आमजन में भयंकर आक्रोश व्यापत है | महर्षि ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के संपन्न होने के बाद रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश महासभा शुक्रवार को रतनगढ़ के स्थानीय धन्वन्तरी औषधालय के पास में दोपहर 1:15 बजे आयोजित होगी | जिसमे केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,चुरू जिला सांसद राहुल क़स्बा,चितोडगढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओम सारस्वत,प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी,भाजपा चुरू जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार,जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी,पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल,सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी,बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल,आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक हरलाल सारण,पूर्व जिलाध्यक बसंत शर्मा, वासुदेव चावला,रतनगढ़ विधानसभा यात्रा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा सहित चुरू जिला एवम रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेता जन आक्रोश महासभा में शामिल होगें | प्रेस वार्ता के बाद विधायक महर्षि के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जन आक्रोश महासभा के सभा स्थल का जायजा लेकर कार्यकर्ताओ से महासभा से सम्बंधित तैयारियों के बारे में चर्चा की | क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता महासभा के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हुए है |

Related Articles

Back to top button