
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने प्रकाश दाधीच को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले भी दाधीच कई पदों पर रह चुके हैं। भाजपा के युवा नेता पत्रकारिता में रूचि रखने वाले जनपद के युवा व्यवसायी प्रकाश दाधीच भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नियुक्त किये गये है। जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने दाधीच की पार्टी के प्रति उल्लेखनीय कार्य व सेवा कुशल अनुभव को मध्य नजर रखते हुये प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा है। दाधीच की नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुये जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुये दाधीच को बधाईयां प्रेषित की है।