चुरूताजा खबर

रामनवमी पर सरदारशहर में शोभायात्रा निकाली

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] रामनवमी पर सरदारशहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के जुलूस में रामभक्त केसरिया रंग में रंग गए। 10 बजे कच्चा बस स्टैंड के पास मजिस्ट्रेट आवास के सामने से गांधी विद्या मंदिर के ग्रांउड से शोभायात्रा रथों, अलग-अलग तरह की झांकियों के साथ रवाना होते हुए अर्जुन क्लब, गांधी चौक, घंटा घर सहित ताल मैदान स्थित मित्तल कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारें लगाए। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चूरू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अशोक पींचा, सभापति राजकरण चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा भी शामिल हुए।

रामनवमी जन्मोत्सव समिति के सुरेश वर्मा ने बताया कि इस बार रामनवमी शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस बार अयोध्या में भगवान रामलला के विराजमान होने से इस बार की रामनवमी शोभायात्रा राम भक्तों की विशेष भूमिका रही। रामनवमी शोभायात्रा में अयोध्या की तरफ से प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रखी गई है, जिसमें भगवान रामलला के अयोध्या के मंदिर का प्रसाद वितरण भक्तों को वितरण किया गया। वहीं शोभा यात्रा में भव्य झांकियां भी सजाई जाएगी। संतों के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार में जगह-जगह लोगों के द्वारा राम भक्तों का स्वागत किया गया। ढाई किमी तक चली इस शोभायात्रा का जगह जगह करीब हजार फूलों से स्वागत हुआ।इस मौके पर चूरू सांसद राहुल कस्वा, विधायक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अशोक पिंचा, सभापति राजकरण चौधरी, मधुसूदन राजपुरोहित, पार्षद मदन ओझा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुषमा पिंचा, उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, कुनंदन पारीक, हंसराज सिद्ध, राजेश पारीक मौजूद रहे।इस बार मुख्य बाजार सहित जगह-जगह भगवा ध्वजा लगाई गई है। कई संगठनों के माध्यम से स्वागत गेट भी लगाए गए ऐसा आयोजन सरदारशहर से पहली बार देखा गया है। शहर में दिन भर सफेद कुर्ता पाजामा और भगवा कलर का साफा नजर आया।

Related Articles

Back to top button