
राजीव गांधी सर्किल पर साफ सफाई व पौधारोपण किया गया

दांतारामगढ़(लिखा सिंह सैनी) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज गुरुवार को दांतारामगढ़ में मनाई गई। इस मौके पर दांतारामगढ़ बस स्टैंड स्थित राजीव गांधी सर्किल पर साफ सफाई की गई व पौधारोपण किया गया। इसी के साथ राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सद्भावना दिवस के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।