ताजा खबरसीकर

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पीएम केयर्स में दी बीस लाख रूपये की राशि

कोरोना की जांच में सभी धर्मों के लोग सहयोग करें

सीकर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने विभिन्न धर्मों के मंहत, मौलाना, फादर और गुरूओं को कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए किए जाने वाली मेडीकल जांचों में बिना किसी धार्मिक आधार पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। राज्यपाल मिश्र ने मरकज से आये व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे डरें नही। स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। देश में लगभग 171 व्यक्ति इस बीमारी से ठीक हो गये हैं।
राज्यपाल की मुख्यमंत्री से चर्चा – राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना से बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे प्रयासों पर निरन्तर निगरानीरखे हुए हैं।आज गुरूवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर वार्ता की। राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रदेश के हालात जाने। ऐसे प्रयास हों कि कोई भी व्यक्ति और पशु-पक्षी भूखा न रहे। राज्यपाल ने कहा कि यदि आप के आसपास ऐसे लोग हैं जिन के पास खाने का सामान नही है तो उन की मदद अवश्य करें। उन्होंने कहा कि बेजुवान जानवरों को चारा और पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था के लिए भी लोग आगे आयें। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे प्रयास किये जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये।
राज्यपाल की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी हुई वार्ता – राज्यपाल कलराज मिश्र की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दूरभाष पर चर्चा हुई। राज्यपाल मिश्र को इस चर्चा के बाद राजस्थान के विभिन्न जिलों में मजदूरी या कारखानों में कार्यरत उत्तरप्रदेश के चार सौ लोगों की एक सूची मिली।राज्यपाल मिश्र ने इन लोगों की चिकित्सा और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित जिलों के जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिये।
अन्य प्रदेश के गरीब मजदूरों की मदद भी सिविल सोसायटी करे- राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में गरीब और मजदूरी करने वाले अन्य प्रदेश के लोगों की भोजन की व्यवस्था के लिए भी सिविल सोसायटी आगे आयें और सहयोग करें।
पी.एम.केयर्स में राज्यपाल ने दिये बीस लाख रूपये। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना वैश्विक महामारी में बचाव के प्रयासों में सहयोग के लिए बीस लाख रूपये की राशि पी.एम.केयर्स में दी है। राज्यपाल मिश्र ने यह राशि राज्यपाल राहत कोष से देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button