चुरूताजा खबरराजनीति

मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्त्ता

विधायक कार्यालय में केन्द्रीय प्रवासी विधायक एवम रतनगढ़ विधानसभा प्रभारी का हुआ स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने शुक्रवार को स्थानीय विधायक कार्यालय में केन्द्रीय प्रवासी विधायक मोहन सिंह महरा,रतनगढ़ विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पंवार एवम विधानसभा विस्तारक संजय अठवाल का साफा,पार्टी का दुपट्टा एवम प्रतीक चिन्ह भेट करके स्वागत एवम अभिनन्दन किया | इस दौरान केन्द्रीय प्रवासी विधायक मोहन सिंह महरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष स्वर्णिम एवम अभूतपूर्व रहे है | किसान सम्मान निधी,उज्जवला गैस कनेक्शन योजना,आयुष्मान स्वास्थ्य योजना,जल जीवन मिशन योजना से हर घर नल से पानी पहुँचाने एवम सैनिकों के लिए वन रैक वन पेंशन योजना सहित सैकड़ों उपलब्धियां है जिससे आमजन लाभान्वित हो रहा है | देश के माथे पर धारा 370 एवम 35A का कलंक था | जिसे मोदी सरकार की दृढ प्रतिबधता ने पूर्णतया समाप्त करते हुए कश्मीर में सुशासन की स्थापना करने से प्रत्येक भारतीय का सीना चौड़ा हुआ है | महरा ने कहा कि अब हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें | उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ता से पार्टी कार्य के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की | विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पंवार ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया | विधायक महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार की 9 वर्षों की स्वर्णिम उपलब्धियों को कार्यकर्त्ता घर-घर तक पहुचने के लिए संकल्पित है | भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए क्षेत्र में सदस्यता अभियान भी बढ़-चढ़ के हो रहा है | विधायक महर्षि ने केन्द्रीय प्रवासी विधायक एवम विधानसभा प्रभारी का पार्टी कार्य को गति प्रदान करने पर आत्मीय आभार प्रकट किया है | इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,विस्तारक संजय अठवाल,जिप सदस्य सन्तोष तालनिया,श्रवण सोढा,नारायण पारीक,लालचंद प्रजापत,संपत नायक,राजेश मेघवाल,जगजीत सिंह,गोपालकृष्ण शर्मा,हिम्मत सिंह मालासी,साबू सिंह सेहला,स्वरूप सिंह सेहला,गिरधारी प्रजापत,राधेश्याम शर्मा,ओम महर्षि ,सीताराम शर्मा,हनीफ खत्री,सलीम खान,प्रदीप सैनी,सुशील इन्दौरिया,नन्दलाल सुरोलिया,मुकेश सिंह,मेजर सिंह,नदीम चेजारा,रामोतार दायमा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button