
कर्नल संदीप भारद्वाज ने बताया

झुंझुनू, सेना भर्ती एआरओ कर्नल संदीप भारद्वाज ने बताया कि झुंझुनू जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयन्ति स्टेडियम में 7 नवम्बर से 16 नवम्बर आयोजित सेना भर्ती रैली में गुरूवार 7 नवम्बर को उदयपुरवाटी के सौल्जर जीडी, सौल्जर ट्रेड़मेन तथा झुंझुनू एवं बीकानेर जिले के सौल्जर नर्सिग अस्सिटेंट पद हेतु रजिस्ट्रड 4200 युवा दोड़ेगे। वहीं 8 नवम्बर को झुुंझुनू एवं बीकानेर जिले के सौल्जर क्र्लक एसकेटी पद हेतु रजिस्ट्रड 5200 युवा दोडे़गें।