चुरूताजा खबरराजनीति

केंद्र की भाजपा सरकार किसान हितैषी – महर्षि

प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक महर्षि एवम वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने साधा कांग्रेस पर निशाना

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में आयोजित करके भाजपा पार्टी को किसान हितेषी बताया है | महर्षि ने कहा कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी की घोषणा की थी | लेकिन बेहद ही अफसोशजनक बात रही है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने पुरे पांच साल में किसानों की कर्जमाफ़ी करना तो दूर की बात, उनकी सुध लेना भी उचित नही समझा | केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में किसान सम्मान निधी जिसकी राशि वर्तमान में आठ हजार रुपये कर दी गई है | इसके अलावा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड,नीम कोटेड यूरिया,परम्परागत कृषि विकास योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी अनेकों किसान हितैषी योजनायें चला रहे है | महर्षि ने कहा कि चुरू लोकसभा से किसान पुत्र एवम सात करोड़ दिव्यांग जनों के प्रतिनिधि के रूप में देवेन्द्र झाझडिया को भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया है | जिसने पैराओलम्पिक में दो बार स्वर्ण एवम एक बार रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है | जो कि हम सब के लिए गौरव का विषय है | इससे पूर्व कस्वां परिवार को भाजपा से 9 बार पार्टी का सिम्बल मिला है | जो कि अपने आप में एक बहुत लम्बा कार्यकाल कस्वां परिवार का बताता है | भाजपा द्वारा समय समय पर नई प्रतिभा को आगे लाने के लिए, उनको मौका दिया जाता है | भाजपा की कभी सामन्तवादी सोच नहीं रही है | भाजपा परिवारवाद को नही मानती है | भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है | और अन्तिम पंक्ति में बैठने वाला व पहली बार विधायक बनने वाला मुख्यमंत्री बनता है | सामन्तवादी सोच कांग्रेस पार्टी की है जिसमे एक परिवार के इशारे से पार्टी चलती है | भाजपा नेता बजरंग गुर्जर एवम शिवभगवान् कम्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा से ही किसान हितैषी पार्टी रही है | किसानों के हित में केन्द्र की मोदी सरकार अनेकों योजनायें चला रही है | सामन्तवादी सोच भाजपा की नही है यह सोच कांग्रेस पार्टी की है जो कि एक विशेष परिवार से बंधी हुई है उससे मुक्ति नही मिल पा रही है | भाजपा में जनसंघ से लेकर आज तक अलग अलग कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है | भाजपा में सभी कार्यकर्ता को समय अनुसार अलग अलग दायित्व मिलते रहते है | भाजपा पार्टी समय समय पर नई प्रतिभा एवम कार्यकर्ताओं को मौका देती रहती है | सामन्तवादी सोच की पोषक कांग्रेस हमेशा से रही है प्रेस वार्ता को सरपंच भंवरलाल पूनिया,राजलदेसर पूर्व नपा उपाध्यक दीपाराम जाट,बिरमसर सरपंच प्रतिनिधि परमाराम नेहरा ने भी सम्बोधित किया | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,हरिप्रसाद दायमा,भागीरथ सिंह राठोड,महेश सैनी ,सन्तोष तालनिया,हनीफ खत्री,पवन बोथरा,गोपाल मारू,स्वरूप सिंह सेहला,श्योपाल मेघवाल गोपालकृष्ण शर्मा,राधेश्याम शर्मा,ओम महर्षि, गिरधारी प्रजापत,राकेश शर्मा,राकेश गुर्गरगौड़,सुशील इन्दौरिया,प्रवीण शर्मा,साबू सिंह सेहला सहोत दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button