झुंझुनूताजा खबरराजनीति

एराइजिंग राजस्थान में शेखावाटी का महत्वपूर्ण योगदान है – भजनलाल शर्मा

झुझुनू, केशव आदर्श विद्या मंदिर खेल प्रांगण में विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एराइजिंग राजस्थान में शेखावटी के झुझुनूँ ज़िले का विशेष योगदान है।इसमें ज़िले के बिड़ला, डालमिया, खेतान, पीरामल, काजड़िया, कानोड़िया जैसे भामाशाहो का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शेखावाटी को पेयजल व सिंचाई जल देने के लिए यमुना जल समझौते का हरियाणा के साथ एमओयू किया जबकि कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र को प्रगट करने में कही भी पीछे नहीं है। गत हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संकल्प पत्र में कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर वे राजस्थान के यमुना जल समझौते को निरस्त कर देंगे।राजस्थान को एक बूँद पानी भी नहीं देने देंगे । शर्मा ने पेपर लीक माफिया पर बोलते हुए कहा कि पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खेलने वाली कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक पर हमने शिकंजा कस दिया है। अभी तक 150 अपराधी गिरफ़्तार हो चुके है जल्द ही इनकी संख्या 200 तक पहुँचेगी जिसमें मछलियों के साथ बड़े मगरमच्छ भी होंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि सरकार में झुझुनू विधानसभा के प्रतिनिधित्व से विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि झुझुनू विधानसभा में भाजपा इतिहास रचेगी।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार की जनकल्यनकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए बजट में झुझुनू ज़िले को मिली सौग़ात का वर्णन किया।कांग्रेस से आए बगड़ नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा को पार्टी दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौक़े पर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, ज़िला प्रभारी संगठन धोद विधायक गोरधन वर्मा,चूरु विधायक हरलाल सहारण, सुरेश मिल, ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलहारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार,पूर्व विधायक शुभक्रण चौधरी, सुभाष पुनिया, दशरथ सिह शेखावत, जगदीस खाजपुरिया, प्रवासी प्रभारी राजेश गुर्जर, सीकर ज़िला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष रमनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, सुनील लॉम्बा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, बगड़ मण्डल अध्यक्ष गोविंद सिह राठौड़, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़, झुझुनू ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, सुलताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, राजेश बाबल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button