ताजा खबरसीकर

सीकर में नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जगह जगह स्वागत

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मदन लाल सैनी ने संभाल लिया है सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है। राजस्थान में कई जगह जिला अध्यक्षों और तहसील अध्यक्ष के कार्यों में पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई गई है जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष शीघ्र ही पार्टी में नए जिलाध्यक्ष कई जगह चुनाव से पहले नियुक्त किए जाने का संदेश पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी मंगलवार को सालासर जाते समय सीकर रूके। जयपुर से सीकर की सीमा में प्रवेश करने पर जिला संगठन की ओर से सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया । प्रदेशाध्यक्ष पद ग्रहण के बाद पहली बार सीकर आये। स्वागत में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, विधायक रतनलाल जलधारी, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का जोर-शोर से स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का सीकर में प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत मैना सदन के पास श्याम मंदिर के सामने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में किया। सैनी के आगमन पर सभी महिला पदाधिकारियों ने रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button