चुरूताजा खबर

सुलतानसिंह भींचर अध्यक्ष और पवन सेवदा सचिव निर्वाचित

Avertisement

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय ग्रामीण किसान छात्रावास स्थित सभागार में आज नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए आमसभा आयोजित की गई। इससे पहले भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थितजनों ने चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके गौरवशाली इतिहास को याद किया।मुकंदा राम नेहरा,गिरधारीलाल खीचड़,गिरधारीलाल बांगड़वा,सुलतान सिंह भींचर,पूराराम गांधी ने चरणसिंह के जीवनवृत और उनके समाज व राष्ट्र को दिए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का द्वितीय सत्र गुलाराम पूनिया,रेवंतराम खीचड़ की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुगनचंद कटेवा,सोहन महला,सज्जन बाटड,चंद्रप्रकाश बुडानिया,रामेश्वरलाल डूडी ने प्रतिवेदन पेश करते हुए विकास कार्यों का ब्यौरा पेश किया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी मुकंदाराम नेहरा और हरलाल डूडी द्वारा सदन से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के निर्वाचन का प्रस्ताव लिया गया। नई कार्यकारिणी के निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर सुलतान सिंह भींचर और सचिव पद पर पवन सेवदा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सभी पंचायतों से कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रस्ताव लिया। इस अवसर पर भागीरथ सिहाग,सुरेद्र हुड्डा,नानूराम बिरड़ा,किशोर बिजारनियां,रामकृष्ण थालोड़,विक्रमपाल थालोड़,शिवलाल ढेवा,गोविंदराम ढाका,खिंवाराम ख्यालिया,पन्नालाल जांघू,रामचंद्र ऐचरा,जगदीश जाखड़, सांवर मल बढ़जाती,पप्पू कादिया ,चंद्रप्रकाश घिंटाला,नंदराम बांगड़वा,पोखरमल कसवां,भागीरथ सिंह बगड़िया,लेखूराम बलारा,सुरजाराम बलारा,हीरालाल नैन,गोपीचंद खीचड़,मोहन नैन,भंवरलाल ढाका,सहीराम सहू,रामकरण खीचड़,भंवरलाल,घीसाराम सिहाग,गजानंद,पूराराम गांधी,भंवरलाल पूनिया,गिरधारीलाल बांगड़वा,अर्जुन कुलहड़िया,रामचंद्र खीचड़,श्यामलाल खीचड़,चेतन डूडी,रामकृष्ण भंवरिया,शीशपाल डूडी,रतनलाल महला, तिलोक बिसू ,गणेश भाकर,सुभाष डूडी,किशनाराम ,रामकृष्ण थालोड़,रामेश्वरलाल सूंडा,रतनलाल महला,शीशपाल बिरडा,मनफूल टांडी,हरिराम भामू ,अमरदीप,बिशनलाल रूलानिया,रेवंत मील,ओमप्रकाश,अर्जुन कुलहडिया,विक्रमपाल थालोड़,हरलाल डूडी,हेमाराम कालेर,रामनिवास सारण,मानक धेतरवाल ,श्रवण कुमार सारण,केशरदेव पूनिया,भागीरथ राम मोटसरा,रमेश महला,विजयपाल भुवाल,हनुमानराम बीडासरा,सहीराम,बजरंगलाल बिसु,हनुमान न्योल,रामुकमार गोदारा,जगदीश,रेवंत डूडी,पदमाराम ढूकिया,बीरबल राम,मदनलाल जाखड़,राजेश बढ़जाती,अमित ढेवा,शिवकरण खीचड़,जयप्रकाश बेनीवाल ,हरलाल ख्यालियां आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रवण महिया ने किया।

Related Articles

Back to top button