झुंझुनूताजा खबर

सूरजगढ़ में पौधारोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी]  भाजपा कायकर्ताओं ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर सांसद संतोष अहलावत का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। महामंत्री संतोष कुमावत ने बताया कि सांसद अहलावत के 54वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुक्तिधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया व कस्बे को प्रदुषण मुक्त करने की अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, पार्षद राकेश नांदवाला, राजेन्द्र सौंकरिया, संदीप शर्मा, पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी, उम्मेद कुमावत, संतोष सिवनीवाल, राजपाल, कृष्ण सैनी, राधेश्याम शर्मा, धर्मवीर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ पेड़ लगाए। वहीं मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया के नेतृत्व में कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचवटी कालोनी में पौधारोपण कर सांसद का जन्मदिन मनाया व लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button