झुंझुनूताजा खबर

झुन्झुनूं जिला पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री को दी बधाई

झुन्झुनूं, भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों के साथ अस्थाई अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गेस्ट हाउस जयपुर में राजस्थान के भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने पर गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस अवसर पर सीकर जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, मन्जू सैनी, जिलामंत्री महेन्द्र चन्दवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेन्द्र चारण, महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी, विश्म्भर पूनियां, कुबेर सिंह शेखावत, जिला सोशल मिडिया प्रभारी सुभाष मांवडिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button