Breaking Liveचुरूताजा खबरविशेषवीडियो

Video News – ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम सब गौरवान्वित, चाँद पर पहुंचा भारत

चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल (South Pole) पर किया लैंड

विधायक महर्षि के नेतृत्व में चन्द्रयान-3 की सफलता पर की आतिशबाजी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने चन्द्रयान-3 के चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व उपलब्धी पर ईसरो के वैज्ञानिकों को बधाइयां दी है। विधायक महर्षि ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के कार्यक्रम को लाइव देखकर इस उपलब्धि भरे क्षण के साक्षी बने है | महर्षि ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल (South Pole) पर लैंड कर गया है। चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है | ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया है | भारत अब चंद्रमा पर है देश की कमान एक योग्य व्यक्ति के हाथ में होने से देश कामयाबी की नई मिशाल कायम करता है आज चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग ने यह साबित कर दिया है | हम सब को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है कि देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ हम तेजी से बढ़ रहे है | पिछले 9 साल के कार्यकाल में ऐसी कई अभूतपूर्व उपलब्धियां देश को मिली है | चन्द्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर स्थानीय घंटाघर के पास क्षेत्रीय विधायक महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे का मुंह मीठा करवाकर एवम आतिशबाजी करके ख़ुशी का इजहार किया | इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,स्वरुप सिंह सेहला,सुरेश मुरारका,रामरतन कंदोई,विनोद धानुका,रामकिशन गौरिसरिया,निरंजन रुन्थाला,मुकेश सिंह,शम्भू लाटा,लालचंद प्रजापत,ओम महर्षि,लोकनाथ रुन्थाला,राजकुमार महर्षि,प्रदीप सैनी,सुनील शर्मा,रघु शर्मा,सलीम खान,कमल शर्मा,सुशील इन्दौरिया,दिनेश लाहौटी,नदीम चेजारा,रामोतार दायमा,विशाल स्वामी,अरुण पंचलगिया,मेजर सिंह,अजित महर्षि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button