ताजा खबरशिक्षासीकर

सीकर में सावित्री बाई फुले जयंती पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

आज गुरूवार को महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान, सीकर में सावित्री बाई फुले जयंती समारोहपुर्वक मनाई गई। समारोह का प्रारम्भ सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर संस्थान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सावित्री बाई फुले महिला महाविद्यालय एवं सावित्री बाई फुले महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एकल गायन, एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य एवं विचित्र वेषभुषा प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को खुब मेहनत करने को प्रेरित किया। संस्थान की सास्कृतिक सचिव सुशीला सैनी ने छात्राओं को भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भुमिका में कृष्णा पुनियां, नीमा कुमार एवं श्रीसुशीला सैनी रही। कार्यक्रम में संस्थान पुर्व अध्यक्ष गंगावक्स सैनी, उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, राधाकिशन चोबदार, पुरूषोतम सैनी, कोषाध्यक्ष नेमीचन्द सैनी, महासचिव ओ. पी. सैनी, शंकरलाल टांक, विष्णु सिंगोदिया, मोहनलाल भिराना तथा कई गणमान्य लोग, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पु़रूस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button