झुंझुनूताजा खबरराजनीति

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता आधारस्तंभ – कोली

उदयपुरवाटी शिशु वाटिका स्कूल में हुई बैठक आयोजित

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी स्थित शिशु वाटिका स्कूल में दो दिवसीय दौरे पर आए बसेड़ी धौलपुर के भाजपा पूर्व विधायक सुखराम कोली ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा को जमीनी स्थिति पर मजबूती प्रदान करने के लिए लिये प्रदेश स्तरीय नेताओं द्वारा बूथ स्तर के स्थानीय कार्यकर्म का आयोजन शिशु वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसेड़ी (धौलपुर) के पूर्व विधायक सुखराम कोली ने मंडल के कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। इसलिए पार्टी हर एक कार्यकर्ता को महत्व देती है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा इन्हीं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही जनता के बीच काम करने वाले व्यक्ति को टिकट देगी। जो जीत का आधार बनेगी। कोली ने संबोधित करते हुये कहा कि हर कार्यकर्ता का भाजपा सम्मान करती है, इसलिए सबको मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास करना होगा। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव मांगे गये। जिनको प्रदेश संगठन के समक्ष रखा जायेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष झाबरमल सैनी, छोटूसिंह, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र ढ़ेनवाल, पार्षद घनश्याम स्वामी, पार्षद दिनेश सैनी, पार्षद तेजस छिपा, पूर्व पार्षद महावीर प्रसाद सैनी, नगर महामंत्री वीरेन्द्र सिंह, झब्बर सिंह, नरसिंह असवाल, द्वारका प्रसाद असवाल, छाजु राम डिग्रवाल, बनवारी लाल सैनी, सुभाषचंद सैनी, रामाकांत महाराज, धूड़मल सैनी, विकास सैनी, अशोक सैनी, छीतर मल सैनी, बनवारी लाल सैनी, रतन लाल सैनी, हरीश शर्मा, छितरमल सैनी, सुरेश सैनी, शैतान सैनी, राजेन्द्र प्रसाद बाल्मीकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button