चुरूताजा खबर

कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

इससे पूर्व तबलीगी जमात में शामिल हुए 9 लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए

चूरू, दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात में शामिल हुए जिले का एक और युवक कोराना वायरस संक्रमित पाया गया है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार सरदारशहर के वार्ड 26 का निवासी एक युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हैं। इससे पूर्व तबलीगी जमात में शामिल हुए 9 लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन 9 लोगों में में सरदारशहर कस्बे 06 लोग तथा हरियाणा से आकर चूरू शहर में ठहरे 03 लोग शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक को बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले से शुक्रवार को भेजे गये 86 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 85 नमूने नेगेटिव पाये गये है। उन्होंने बताया कि चूरू शहर व सरदारशहर में घर-घर सर्वे अभियान में अब तक चिकित्सा विभाग की टीमों ने 35 हजार 677 घरों में 02 लाख 20 हजार 885 लोगों का घर-घर सर्वे किया है। सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि आज मंगलवार को चूरू शहर में 20 चिकित्सा टीमों ने 3 हजार 590 घरों के 24 हजार 38 लोगों का सर्वे किया। इसके अलावा चूरू शहर के आस-पास बफर जोन के क्षेत्र में शामिल रामसरा, खासोली व गाजसर गांव में 18 टीमों ने 1 हजार 459 घरों के 8 हजार 695 लोगों का सर्वे किया। इसी प्रकार सरदारशहर में 38 टीमों ने 3 हजार 131 घरों में 15 हजार 381 लोगों का सर्वे किया। चूरू शहर में बफर जोन के तीन गांवों में अब तक 19 हजार 87 घरों के 01 लाख 25 हजार 280 लोगों का तथा सरदारशहर में 16 हजार 590 घरों में 95 हजार 605 लोगों का घर-घर सर्वे किया गया हैं। पूर्व में पाबंद किए गए लोगों को भी इस दौरान होम क्वारंटाइन के लिये पाबंद किया गया तथा उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Back to top button