Breaking Liveचुरूताजा खबरराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – दो गुटों में बंटी भाजपा की फिर अंतर्कलह आई सामने

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के स्वागत कार्यक्रम में हुई धक्का-मुक्की

धक्का-मुक्की व छीना-झपटी के बीच फटे कपड़े

बिना निमंत्रण विधायक के आने पर जताया एतराज

घटना से हाईकमान को करवाएंगे भाजपा नेता अवगत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में दो गुटों में बंटी भाजपा की अंतर्कलह एक बार फिर देखने को मिली। मौका था पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के स्वागत कार्यक्रम का। रतनगढ़ की एक निजी होटल में शहर भाजपा मंडल के तत्वावधान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान विधायक अभिनेष महर्षि भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंच गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक अभिनेष महर्षि पर कार्यक्रम में बिना बुलाये आकर अपने समर्थकों द्वारा बदमाशी व हुड़दंग मचाने का आरोप भी लगाया है। गौरतलब है कि रतनगढ़ शहर में काफी समय से भाजपा में अंतर्कलह चल रही है भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा मंडल का एक गुट है तो दूसरी ओर विधायक महर्षि व उनके समर्थकों का गुट है। मूल भाजपा एवं विधायक समर्थकों में गुटबाजी के कारनामे आये दिन देखने को मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button