Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरदेश विशेषराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – झुंझुनू लोकसभा से प्रत्याशी गिरफ्तार ! प्रदर्शनकारियो को उठा ले गई झुंझुनू पुलिस

झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी की गिरफ्तारी के विरोध में हुआ प्रदर्शन

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कर रहे थे प्रदर्शन, कोतवाली थाने ले गई पुलिस

झुंझुनू, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेन्द्र सिंह शेखावत को गिरफ्तार करने के विरोध में झुंझुनूं में प्रदर्शन कर रहे उनके समर्थकों को पुलिस कोतवाली थाने उठा ले गई। प्रदर्शनकारियो ने आरोप लगया है कि पुलिस ने हाथापाई की और अभद्र व्यवहार भी किया। दरअसल शाम 4 बजे करीब सात आठ कार्यकर्ता झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। कलेक्टर चैंबर के नीचे बैठकर नारेबाजी करने लगे। उसके बाद अचानक पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई। कार्यकर्ता चेतन गोयल ने बताया कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत राजेन्द्र सिंह शेखावत को बिना किसी कारण गुजरात पुलिस द्वारा अहमदाबाद एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया। उनकी रिहाई की मांग को लेकर झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिला कलेक्टर से अनुमति ली थी, लिखित में दिया था। शांतिपूर्वक विरोध जता रहे थे। अचानक पुलिस आई और बदतमीजी करने लगी। जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में डालकर थाना ले गई। थप्पड भी मारे और गाली गालौच भी की। इधर सीआई पवन चौबे का कहना है कि  सूचना मिली थी कि कुछ कलेक्ट्रेट परिसर के नीचे आचार संहिता का कुछ उल्लंघन कर रहे है। वहा पहुंचे तो सात आठ जने नारेबाजी कर रहे थे। उनके पास अनुमति नही थी। समझाइश की नही माने तो 8 लोगों को डिटेन कर लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला गुजरात में भाजपा उम्मीदवार परसोत्तम रुपाला के क्षत्रिय समाज पर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च को राजकोट में एक सभा में बोलते हुए रुपाला ने कहा था कि पूर्व के महाराजाओं ने विदेशी शासको के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे उन्होंने इन शासको के साथ भोजन किया और अपनी बेटियों की शादी भी इन शासको के साथ की। इसी बयान को लेकर क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वही करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत जो झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे हैं। इन्होंने रविवार को चेतावनी दी थी कि क्षत्रिय समाज के सदस्य गांधीनगर में गुजरात भाजपा मुख्यालय श्री कमलम पर धावा बोलेंगे। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के लोगों से 9 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे भगवा झंडे के साथ भाजपा मुख्यालय पर जुटने की अपील की थी। गुजरात पुलिस ने आज क्षत्रिय करणी सेवा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद आज यह कार्यकर्ता झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Related Articles

Back to top button