झुंझुनूताजा खबर

वाहन रैली से कोरोना बचाव का संदेश दिया गया

स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में कोरोना कोविड-19 जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चैथे दिन वाहन रैली से कोरोना बचाव का संदेश दिया गया। सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि रैली को उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव एवं पुलिस उप अधीक्षक झुंझुनूं लोकेन्द्र सिंह दादरवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में मौजूद वाहनों पर कोरोना बचाव के संदेश लिखे फ्लैक्स बैनर एवं लाउड स्पीकर से जन सामान्य को जागरूक किया जा रहा था। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से कोर्ट सर्किल, नगरपरिषद, बस स्टैण्ड, जे.पी. जानू स्कूल, साहों का कुआ, गांधी चैक, ताल, चूना चैक, राणी सती, पीपली चैक, चूरू बाईपास, डाईट, मण्डावा मोड़ होते हुये वापिस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली में शहर कोतवाली एस.एच.ओ. गोपाल सिंह ढ़ाका, ग्रामीण एस.एच.ओ. भंवरलाल, यातायात प्रभारी विरेन्द्र सिंह, अति.मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं महेन्द्र सिंह चैधरी, सी.ओ.स्काउट महेश कालावत, सी.ओ.गाइड सुभिता गिल, सुबेदार अमर सिंह , शा.षि.रणवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह तेतरवाल, समाजसेवी उमेश रोहिला सहित समाज के गणमान्य नागरिको ,स्काउट्स रोवर्स, भूतपूर्व सैनिक,एन.सी.सी कैडैट्स एवं पुलिस के जवानों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button