
सुथार का रतनगढ़ आगमन पर किया स्वागत”
रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय हाईवे स्थित निजी होटल में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवम चुरू जिला भाजपा संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार का भाजपाइयों ने पुष्पहार,साफा एवम पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवम अभिनन्दन किया | इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सुथार ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को, पार्टी ने जो मान एवम सम्मान दिया है | उसे पूर्ण जिम्मेदारी एवम दायित्व के साथ निभाऊंगा | विश्वकर्मा बोर्ड के माध्यम से हाथ के कारीगारों के लिए मदद की बहुत अधिक संभावनाएं है | छोटे छोटे उद्योग धंधों एवम रोजगार को बढ़ावा मिलेगा | भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि पार्टी में निष्ठां रखने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी समय आने पर आगे बढाती है ऐसे एक नही अनेकों उदाहरण भाजपा में देखने को मिलते है | महर्षि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के मिशन 400 को लेकर कार्यकर्त्ता संकल्पित हो जाये | कार्यक्रम का संचालन गिरधारी प्रजापत ने किया | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,सन्तोष तालनिया,बजरंग गुर्जर,भागीरथ सिंह राठौड़,लोकसभा विस्तारक प्रेम मंडा, विधानसभा विस्तारक संजय आठवल,हनीफ खत्री,स्वरूप सिंह सेहला,बाबूलाल प्रजापत,निरंजन रुन्थला,देवीसिंह परिहार,मेजर सिंह,रमेश जेदिया,हेमन्त पंवार,राजकुमार महर्षि,प्रवीण शर्मा,गोपालकृष्ण शर्मा,रामदेव चंदनिया,ओम महर्षि,मदन सिंह,नन्दलाल सुरोलिया,सुनील शर्मा,शम्भूदयाल लाटा,लोकनाथ रुन्थला ,राकेश शर्मा,सलीम खान,राजेन्द्र चाँदगोठिया,धनराज सैनी,साबिर गौरी,सीताराम गुर्जर,नागेश महर्षि,धनराज इन्दौरिया,खजान सिंह,बाबूलाल सैनी,विकास शर्मा,धीरज जांगिड,सज्जन सिंह,झाबर मल जांगिड,कन्हैयालाल चौमाल,विकास सारस्वत,साबू सिंह,पृथ्वी सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |