ताजा खबरसीकर

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

शहीद सीताराम कुमावत व तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में

पलसाना, [राकेश कुमावत ] कस्बे के शहीद सीताराम कुमावत व तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बास्केटबॉल ग्राउंड पर खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सबसे पहले मेजर ध्यानचंद के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्री गोपाल जी के बड़ा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 मनोहर शरण शास्त्री जी ने बताया कि जानकारी के अनुसार ध्यानचंद को खेल के क्षेत्र में 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद संयुक्त प्रांत ब्रिटिश भारत में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है। कहा जाता है कि उनके बाल्यजीवन में खिलाड़ीपन के कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते थे इसलिए कहा जाता है कि हॉकी खेल की प्रतिभा जन्मजात नहीं थी बल्कि उन्होंने सतत, साधना, अभ्यास ,लग्न, संघर्ष और संकल्प के सहारे यह प्रतिष्ठा अर्जित की थी व भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से उनकी गिनती होती थी। वे तीन बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। इस दौरान बास्केटबॉल व गर्ल्स हैंडबॉल फ्रेंडली गेम भी खेले गए। DO खेल अधिकारी मदन लाल मीणा ,पलसाना सरपंच रूप सिंह, शारीरिक शिक्षक राजेश कादिया, निरंजन सिंह शेखावत ,सोनवीर कटारिया, मनोज मीणा, कैलाश चंद कुमावत, मुकेश किलानिया, मोती कुमावत सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button