
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय की बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी.बी.एड. इंटीग्रेटेड कॉर्स की छात्राओं ने विचार व्यक्त किये। जिसमें छात्राओं ने बताया कि मतदान हमारा अधिकार है और मतदान करना हमारा कर्तव्य है। छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र में मतदान दिवस एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। जिसमें प्रत्येक मतदाता को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को सोच समझ कर योग्य उम्मीदवार का चुनाव करना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने बताया कि छात्राओं को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए अपने परिवार जनों को भी प्रेरित करना है। इस अवसर पर समस्त स्टफ व छात्राएं उपस्थित थी।