झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

कार्यक्रम हुनर का हुआ आगाज

बगड़, डॉ. मोहनलाल पीरामल कन्या (पी.जी.) महाविद्यालय, बगड़ में गृहविज्ञान विभाग की सहायक आचार्या पूनम वर्मा के संज्ञान में स्नातक वर्ष की छात्राओं के द्वारा अपनी आन्तरिक उद्यमशीलता को और अधिक विकसित करने के लिए हुनर -2023 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ. मोहनलाल पीरामल चेरीटेबल ट्रस्ट के सचिव विकास उपाध्याय प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव महाविद्यालय प्राचार्या अंशु सोनी सीबीएसई विद्यालय प्रधानाचार्या कविता अग्रवाल व हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रधानाचार्या उमा पुरोहित के शुभ कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन महाविद्यालय अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा भी किया गया जिसमें सभी ने छात्राओं की हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर उनको प्रसन्नता के साथ-साथ प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम का समापन सभी स्टॉफ सदस्यों के द्वारा तालियाँ बजाकर छात्राओं को सहर्ष भविष्य में इस हुनर को ओर अधिक विकसित करने की शुभकांक्षा के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button