ताजा खबरसीकर

सीकर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

ईदुलजुहा के त्यौहार पर

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सी.आर.मीना ने चांद दिखने पर 12 अगस्त 2019 को ईदुलजुहा के त्यौहार पर कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक संद्भाव बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। आदेशानुसार गरिमा लाटा उपखण्ड मजस्ट्रेट सीकर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्रा सीकर, मानसिंह आमेरा तहसीलदार सीकर को मोचीवाडा, खटिकान प्याऊ, फतेहपुर रोड़, ईदगाह तिराहा क्षेत्र, अनिल महला ए.सी.एम.(मुख्यालय प्रथम) सीकर को जाटिया बाजार, दो नम्बर सिटी डिसपेन्सरी, बजरंग कांटा के मध्य का क्षेत्रा, राजपाल यादव उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोद को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्रा धोद, रेनू मीना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट फतेहपुर को सम्पुर्ण उपखण्ड क्षेत्रा फतेहपुर, निधि सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामगढ़ शेखावाटी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ़ सेठान, अंजू शर्मा उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीमकाथाना को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नीमकाथाना, डॉ.कुलराज मीणा उपखण्ड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़, लक्ष्मीकान्त गुप्ता उप खण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमाधोपुर को उपखण्ड क्षेत्रा श्रीमाधोपुर (थाना क्षेत्रा रींगस को छोड़कर) महिपाल सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डेला को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला, अशोक कुमार उपखण्ड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को उपखण्ड क्षेत्रा दांतारामगढ़ (थाना लोसल एवं खाटूश्यामजी क्षेत्रा को छोड़कर), हरि सिंह राव तहसीलदार दांतारामगढ़ सम्पूर्ण थाना क्षेत्र लोसल, गम्भीर सिंह नायब तहसीलदार पलसाना को सम्पूर्ण थाना क्षेत्र खाटूश्यामजी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के निमित समस्त समुचित प्रबन्ध करते हुए प्रत्येक घटना क्रम से निरन्तर सूचित रखेंगे। छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लिया जाकर इस पर त्वरित कार्यवाही विधि अनुसार करेंगे। जिन तहसीलदारान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया गया है वे भी उपखण्ड मजिस्ट्रेट के सम्पर्क में रहेंगे तथा उनके निर्देशानुसार ड्यूटी करेंगे।

Related Articles

Back to top button