झुंझुनूताजा खबर

गांगियासर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महासदस्यता अभियान का किया आगाज

बिसाऊ, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांगियासर रानी शक्ति मंदिर प्रांगण में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे महासदस्यता अभियान के सदस्यता अभियान के सह-संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में महासदस्यता अभियान का आगाज किया गया। ढूकिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यों में पण्डित दीनदयाल के सोच का असर दिखाई पड़ता है। वे भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था। आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का महासदस्यता अभियान का आगाज किया जा रहा है। इस अवसर पर उपसरपंच सतीश चन्द्र, पूर्व सरपंच सुरेश चौधरी, नरेश कुमार बंका, सुनिल जांगिड़, कन्हैयालाल मेधवाल, राधेश्याम प्रजापत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह गढ़वाल, राजेन्द्र सिंह शेखावत, विरेन्द्र सिंह शेखावत, रामावतार जोशी, नरेन्द्र सिंह शेखावत, विजय कुमार जोशी, नवरंग सिंह चौहान, राधेश्याम जांगिड़, रतन लाल बडसर, भागचन्द जांगिड़, मदन सिंह, किसन बडसर, हेमन्त जोशी, सुनील गुसाई, संजय कुमार बडसर, श्याम सुन्दर बड़सर, अमित कुमार, अनिल कुमार शर्मा, किशन कुमार, अनूज जांगिड़, योगेन्द्र सिंह, ज्ञान प्रकाश, लक्की मीणा, राकेश लखटिया, सुभाष मीणा, पवन कुमार बडसर, राकेश शर्मा, भरत कुमार बडसर सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button