Breaking Liveअपराधविशेषवीडियोशेष प्रदेश

Video News – ACB का बड़ा धमाका : पूर्व कलेक्टर और आरएएस अधिकारी को 5 लाख की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की घूस मामले में IAS और RAS गिरफ्तार

अलवर के पूर्व डीएम नन्नू मल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला के साथ दलाल गिरफ्तार

एसीबी डीजी बी एल सोनी एवं एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर एएसपी विजय सिंह और डीएसपी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में C I प्रेमचंद की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया

जयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रदेश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें 5 लाख की घूस के मामले में अलवर के पूर्व डीएम नन्नू मल पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया है। वही एसीबी ने एक RAS अशोक सांखला और दलाल को भी गिरफ्तार किया है। नन्नू मल पहाड़िया 3 दिन पहले ही अलवर के कलेक्टर पद से रिलीव हुए थे। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया था कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। काम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए मासिक बंधी के रूप में रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी डीजी बी एल सोनी एवं एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर एएसपी विजय सिंह और डीएसपी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में C I प्रेमचंद की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IAS नन्नू मल पहाड़िया 3 दिन पहले ही अलवर के कलेक्टर पद से रिलीव थे। 10 दिन पहले ही सरकार द्वारा पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया गया था।

Related Articles

Back to top button