झुंझुनूताजा खबर

बगड़ में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

कस्बे की पुष्कर व्यायाम शाला में प्रथम जिलास्तरीय अंडर 15 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर बजरंगी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के प्रवक्ता प्रमेन्द्र सिंह शेखावत थे। विशिस्ट अतिथि जीडीएएल रूंगटा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य रमाकान्त शर्मा व विश्वम्भर लाल बिजारनियाँ थे। कुश्ती संघ सचिव उम्मेद सिंह झाझडिय़ा ने अतिथि परिचय तथा प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पहलवान सुरेश मोई, राजेन्द्र माकडो, कोच मंगेज सिंह, कृष्ण भाम्बू, राजकुमार भास्कर, शारिरिक शिक्षक विजय सिंह, कृष्ण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।  उद्घाटन कुश्ती में ऋषिका मोई व मोनिका सुलताना अहिरान के बीच हुई। कार्यक्र्रम का संचालन मंगेज सिंह ने किया। आभार रमाकान्त शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button