चुरूताजा खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में

रतनगढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का सोमवार रतनगढ़ पहुंचने पर विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगम चौराहे पर स्थित एक होटल में साफा बांधकर माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद तारानगर जाते वक्त अल्प प्रवास के दौरान प्रथम पर रतनगढ़ आये। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार झुठ बोल कर काबिज हुई है। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार होने के कारण राजस्थान में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर राजस्थान में भाजपा ने रैली के द्वारा समर्थन किया था। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई रैली में समुदाय विशेष के लोग थे। जो अराजकता फैला रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बोलते हुए कहा कि संवैदानिक पद पर बैठा व्यक्ति स्वयं अशांति फैला रहा है। पुनियां ने आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा की सरकार आने का भी दावा किया। विधायक महर्षि ने कहा कि उनके पिछले दस दिनों के ग्रामीण दौरों के दौरान जनता से जुडऩे का अवसर मिला। ग्रामीण क्षेत्र में जनता त्रस्त एवं बेहाल है। वर्तमान सरकार राज्य में पूर्णतय विफल है। जिसके परिणाम आगामी पंचायत चुनाव में देखने को मिलेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, जिला महामंत्री बजरंग गुर्जर, नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष महेश जोशी ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को श्रीमद्भागवत गीता की प्रतिभेंट की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सेहला, जिला मंत्री नन्दलाल सुरोलिया, जिला प्रवक्ता गिरधारीलाल प्रजापत, छापर मंडल अध्यक्ष जयराम जांगीड़, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंचीय संचालन देहात महामंत्री सुशील इन्दौरिया ने किया।

Related Articles

Back to top button