चुरूताजा खबर

दो दफा दूसरे नंबर पर रहने वाली नगरपालिका अबकी बार रही पूरे प्रदेश में प्रथम

केंद्र सरकार का स्वच्छ सर्वेक्षण 2020

रतनगढ़(सुभाष प्रजापत) नगरपालिका ने एक लाख तक की आबादी वाले शहरों के हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उक्त सर्वेक्षण का परिणाम आज घोषित हुआ है। जैसे ही यह समाचार पालिका प्रशासन को मिला, तो खुशी की लहर दौड़ गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उल्लेखनीय रहे कि पिछले दो वर्षों से लगातार रतनगढ़ नगरपालिका प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर रही थी। लेकिन इस बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो शहर के लिए गौरव है। पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने ईओ भगवानसिंह राठौड़, युवा नेता विकास रिणवा, पालिका एक्सईएन पूर्णिमा यादव, पार्षद गोपाल पारीक, प्रदीप सैनी, वसीम आदि को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पालिकाध्यक्ष ने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई सेवकों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत के चलते ही यह मुकाम हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button