
झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की नामांकन रैली में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मिलकर पूरा करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पूरे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाते हुए भारत को विकासशील देश की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान पेट्रोल डीजल की विसंगतियों से जूझ रहा था। राजस्थान में भाजपा सरकार के बनते ही पेट्रोल डीजल की दरे कम कर विसंगतियों को भी दूर किया है। चतुर्वेदी ने लोकसभा के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि वे बूथ स्तर तक जा कर मेहनत से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को भारी मतों से विजय दिलावें। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे राजेंद्र राठौड़ ने मारवाड़ी भाषा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की गत कांग्रेस सरकार राजस्थान को बेडो गर्क कर दियो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न शोषण की घटनाएं, युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालकर 19 बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीककर, अपनी कुर्सी बचाने के लिए राजस्थान के विकास को अवरुद्ध कर गहलोत सरकार ने राजस्थान की आवाम के साथ धोखा किया। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही पेपर माफिया के खिलाफ एसआईटी गठित की। गैस सिलेंडर की दरें कम कर आमजन को राहत देने का काम किया है। पिछले 30 वर्षों से अटके यमुना जल समझौते को हरियाणा सरकार के मध्य एम ओ यू बनाकर झुंझुनू जिले सहित शेखावाटी की जनता को सिंचाई व पेयजल देने का काम राजस्थान की भाजपा सरकार ने किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री राजस्थान सरकार अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एनडीए 400 पर का संकल्प तभी पूरा होगा जब हम झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीता कर लोकसभा भेजने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत को गुलाम बनाकर लूटने वाले ब्रिटेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पछाड़कर आज भारत पांचवी अर्थशक्ति बन गया है।भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी तो निश्चित रूप से देश का विकास होगा। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत, सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, सीकर जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, झुंझुनू विधानसभा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी, पिलानी विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया, फतेहपुर प्रत्याशी रहे श्रवण कुमार चौधरी ने भी अपने विचार रखें। मंच संचालन लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं योगेंद्र मिश्रा ने किया । इनके अलावा चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिला प्रभारी के डी बाबर, प्रदेश प्रवक्ता केके जानू, सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जगदीश खाजपुरिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, ओमेंद्र चारण, प्रधान माया गुर्जर, सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा भी मंच पर रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, शेर सिंह निर्वाण, मदन लाल सैनी गोठड़ा, राम निरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंदवा, सुनीता स्वामी, महावीर ढाका, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, विमला चौधरी, सतीश खीचड़, बलजीत शर्मा, बहादुरमल स्वामी, राकेश जाखड़, महेश जीनगर, राकेश सहल, विकास पुरोहित, मनोज कुंडलवाल, राजू मारिकसर, विजय डारा, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला, सुमेर कड़वासरा, राकेश कड़वासरा, चरण सिंह चनाना, पार्षद विजय सैनी, बुधराम सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, प्रमोद जानू, नवल स्वामी, जगदीश गोस्वामी, जगदीश सैनी, श्रवण सैनी, ललित जोशी, गायत्री पुजारी, देवीका सेन, सहित बड़ी संख्या में जिले भर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा से पूर्व 11:15 बजे लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ जाकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दर्ज करवाया।