चिकित्साझुंझुनूताजा खबर

स्वास्थ्य परामर्श निशुल्क

श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में

चिड़ावा, श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा नजदीक राजकला कॉन्प्लेक्स पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के सामने केंद्र पर स्वास्थ्य परामर्श निशुल्क एवं आवश्यक जानकारियां निशुल्क दी जा रही है। श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए कहर से पूरा विश्व भय एवं संकट से ग्रस्त है। उक्त समय में केंद्र पर मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं अन्य बीमारियों के आवश्यक जानकारी दैनिक दिनचर्या रात्रि चर्या एवं रितु चर्या के संदर्भ में आवश्यक सुझाव परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उपचार से रोकथाम भली कथनी पर जोर देते हुए कहा गया कि रोग के मूल कारण रोकथाम वह आवश्यक जानकारी अपनाकर काफी हद तक हम रोग का निवारण सहज रूप से कर सकते हैं। 80{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} रोग गलत खान पान, रहन सहन, लाइफस्टाइल डिसऑर्डर के कारण होता है रोग की व्यावहारिक जानकारी अपनाकर तथा योग प्राकृतिक चिकित्सा पंचगव्य चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर को अपनाकर काफी हद तक हम उसका निराकरण कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि अभी कुछ दिन पहले 12,000 से अधिक निशुल्क रोग प्रतिरोधक काढा आमजन को पिलाया गया है। अब केंद्र पर गिलोय बेल टहनी औषधि निशुल्क वितरण की जा रही है।

Related Articles

Back to top button