Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरविशेषवीडियोशिक्षाशेष प्रदेश

Video News – शिक्षक भर्ती (REET ) को लेकर आई बड़ी खबर

शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46,500 अध्यापकों की भर्ती हेतु स्वीकृती जारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी की स्वीकृति

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले साल 4 और 5 फरवरी को आयोजित करेगा परीक्षा

झुंझुनू, शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46,500 अध्यापकों की भर्ती हेतु स्वीकृती जारी की है। इसमें लेवल 1 में 21,000 पद व लेवल 2 में 25,500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4,500 पद भी शामिल होंगे। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अगले साल 4 और 5 फरवरी को 46,500 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर चुका है। जिसके अनुसार लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मिल रही जानकारी के अनुसार परीक्षा में 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग भी होगी। जुलाई में आयोजित की गई पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत की स्वीकृति के बाद अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा नवंबर में 46 हजार 500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी होगी। इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 और 5 फरवरी को भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद मार्च महीने में आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, जून तक सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने की बात सामने आ रही है। ध्यान रहे कि प्रदेश में 31 हजार पदों के लिए 26 सितंबर 2021 को 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा दी थी। इसके 36 दिन बाद रीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया था। इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया था। भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद लेवल-2 के पेपर के लीक होने सबंधी विवाद में सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया। 46 हजार 500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को नए सिरे से परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button