झुंझुनूताजा खबरराजनीति

जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर झुंझुनू नगर मंडल की बैठक संपन्न

नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में

झुंझुनू, राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विफलता व जनविरोधी नीतियों के विरोध में झुंझुनू विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 3 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होने वाली जनाक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर झुंझुनू नगर मंडल की एक बैठक बुधवार को नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में मंडेला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन आक्रोश रथयात्रा के विधानसभा प्रभारी मधुसूदन भिंडा ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भिंडा ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि आमजन में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश भरा हुआ है। युवाओं के साथ नीट परीक्षा में धोखाधड़ी कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया महिलाओं व दलितों पर अत्याचार वह सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार कांग्रे सरकार का फैशन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है वे चाहते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर आकर जनता के आक्रोश को सरकार के विरुद्ध निकाले। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली का उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं अधिक आमजन में है। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया ने जन आक्रोश रैली रथयात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर यात्रा के विधानसभा संयोजक सुनील लांबा ,सह संयोजक इंद्राज सैनी, के जिला संयोजक विनोद झाझडिया, एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, अरुणा सियाग,मंजू चौहान, सुधा पवार, सावित्री सैनी, ममता शर्मा,नगर महामंत्री दिलीप सैनी विजेंद्र हटवाल नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी ताराचंद सैनी नवल स्वामी नगर मंत्री ललित जोशी ,चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी , विनोद जांगिड़,कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश नायक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव,श्री राम सैनी, बुद्ध राम सैनी, ख्याली राम कुमावत, पार्षद कुलदीप पूनिया, सुभाष सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, प्रकाश जांगिड़, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button