चुरूताजा खबरराजनीति

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य की भोलीभाली जनता को कांग्रेस सरकार ने विकास पर लूटने का काम किया है। राज्य में हर कोई सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, लेकिन अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लेकिन जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के विधायकों को आपस में झगड़ने से फुरसत ही नही मिल रही है। भला ये जनता का क्या काम करेंगे। इनके ही विधायक सरकार को नाकाम घोषित करने में लग रही हैं। अब इस सरकार के जाने का समय आ गया। राज्य में आये दिन गैंगवार हो रही है। अपराधियों के हौंसले बुलन्द हो रहे है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां व रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि, प्रधान दीपचन्द राहड़, भाजपा नेता चन्द्राराम गुरी, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़,नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष विमला गढवाल, सुनील ढाका, किषन रामसरा, सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button